फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The villagers did not get the benefits of the lift

Rishikesh News: सिंचाई के नाम पर 95 लाख खर्च, फिर भी सूख रही ग्रामीणों की खेती

Tue, 27 Feb 2024 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
The villagers did not get the benefits of the lift
Iसीएम पोर्टल पर की है सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायतI
विज्ञापन


लघुडाल खंड श्रीनगर की ओर से ग्राम पंचायत सिंदुडी का तोक गांव बैरागढ़ में वर्ष 2020-21 में 95 लाख रुपये की लागत से बनी लिफ्ट सिंचाई योजना का लाभ धरातल पर ग्रामीणों को नहीं मिला। आधा अधूरा निर्माण कार्य होने से आज भी ग्रामीणों के खेत बंजर और सूखे पड़े हुए हैं। 95 लाख का दुरुपयोग होने पर गांव के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने सीएम पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।



ग्राम पंचायत सिंदुडी के पूर्व प्रधान अरुण जुगलान ने बताया कि लक्ष्मणझूला से करीब 12 किमी दूर लक्ष्मणझूला-सिलोगी मोटर मार्ग पर यमकेश्वर ब्लॉक का बैरागढ़ गांव पड़ता है। गांव में 40 से 50 परिवार रहते हैं। वर्ष 2014 में आई आपदा के कारण गांव की ज्यादातर सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। जिसके कारण किसानों को खेती के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन


ऐसे में कई परिवार यहां से पलायन कर गए। गांव में पलायन को रोकने के लिए ग्रामीणों ने गांव में लिफ्ट सिंचाई योजना की मांग की थी। वर्ष 2020-21 में लघुडाल खंड श्रीनगर को बैरागढ़ गांव में लिफ्ट सिंचाई योजना के काम के लिए करीब 95 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन




विभाग की ओर से यहां निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया, लेकिन अभी तक योजना के नाम पर मात्र एक भवन तैयार हुआ है। विभाग के अधिकारी कागजों पर योजना पूरी होना बता रहे हैं। खेतों में पानी की सप्लाई के लिए अभी तक यहां पेयजल टैंक भी नहीं बनाया गया है। विभागीय अधिकारियों ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।





Iलिफ्ट सिंचाई योजना के नाम पर घोर अनियमितता की गई है। विभाग ने कागजों में योजना को पूर्ण दिखाया है। जबकि धरातल पर काम कहीं नहीं दिख रहा है। इसकी शिकायत सीएम पोर्टल में भी की गई है। - अरुण जुगलान, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत सिंदुडी

I

I
I

I
I

Iविभाग की ओर से बैरागढ़ गांव में लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यदि ऐसा है तो विभागीय स्तर पर इसकी जांच की जाएगी। - प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लघुडाल खंड श्रीनगरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed