Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The venue resonated with Shri Rams proclamation during the burning of Lanka

Rishikesh News: लंका दहन पर श्रीराम के उद्घोष से गूंजा पंडाल

Sat, 21 Nov 2026 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The venue resonated with Shri Rams proclamation during the burning of Lanka
नवयुवक रामलीला समिति जौलीग्रांट की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में सातवें दिन लंका दहन का दृश्य देखकर पूरा पंडाल श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला का शुभारंभ समाज सेवक राकेश गुप्ता ने किया। रामलीला में समुद्र किनारे हनुमान और अंगद वानर सेना के साथ संवाद का दृश्य दिखाया जाता है। जामवंत हनुमान को उनकी प्रतिभा और शक्ति याद दिलाते हैं। तब हनुमान समुद्र पार कर लंका के द्वार पर पहुंचते हैं। लंकिनी के साथ उनका संवाद होता है। लंका में प्रवेश करने के लिए विभीषण से भी उनका संवाद होता है। अशोक वाटिका में मेघनाथ हनुमान को बंदी बनाते हैं। रावण के आदेश पर हनुमान की पूंछ में आग लगाई जाती है। हनुमान लंका में आग लगा कर वापस श्रीराम के पास लौट आते हैं। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष अरुण शर्मा, संरक्षक मनोज नौटियाल, केसर सिंह, अशोक धीमान, संदीप कांचा, हितेंद्र सैनी, शेर सिंह चौधरी, दीपक आर्य, प्रवीण सैनी, सुरेश कोहली, संदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed