फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The transport service available to Paonta Sahib,

Rishikesh News: चार साल से बंद पड़ी है पांवटा साहिब-माजरी ग्रांट बस सेवा

Tue, 10 Oct 2023 12:58 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
The transport service available to Paonta Sahib,
Iक्षेत्र की जनता को आवाजाही करने में हो रही हैं परेशानियांI
विज्ञापन


माजरी ग्रांट समेत आसपास के लोगों को सीधे पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश के लिए मिलने वाली परिवहन सेवा पिछले चार सालों से बंद पड़ी है। इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद हुई सेवा दोबारा शुरू नहीं हो पा रही है।

माजरी ग्रांट के शेरगढ़ चांडी प्लांटेशन बस स्टॉप से पांवटा साहिब तक चलने वाली परिवहन विभाग की बस सेवा पिछले चार वर्षों से ठप पड़ी है। माजरी ग्रांट के शेरगढ़, लालतप्पड़, चांडी प्लांटेशन, बालकुंवारी के अलावा समीपवर्ती गांव फतेहपुर, जीवनवाला, मारखम ग्रांट खैरी आदि के लोगों को पांवटा साहिब जाने के लिए परिवहन निगम की सीधी सेवा थी। जो माजरी ग्रांट शेरगढ़ से होकर डोईवाला वाया देहरादून होते हुए पांवटा साहिब पहुंचती थी।
विज्ञापन




माजरी ग्रांट और आसपास के क्षेत्रों के लोगों की 90 प्रतिशत रिश्तेदारियां पांवटा साहिब में होने के कारण परिवहन निगम की बस सेवा संचालित की जाती थी। जो प्रतिदिन एक चक्कर लगाया करती थी। कोरोना संक्रमण काल के बाद से बंद चल रही सेवा को दोबारा बहाल करने के लिए मांग उठ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Iक्या कहते है ग्रामीणI



माजरी ग्रांट के लोगों को पांवटा साहिब जाने के लिए सीधे गांव से ही बस मिल जाती थी। बुजुर्गों और महिलाओं को लाभ मिलता था। बस सेवा बंद होने से दिक्कतें आ रही है। परिवहन निगम से कई मर्तबा मांग की जा चुकी है। -राजकुमार राज।

राज्य गठन से पहले से ही परिवहन निगम की बस सेवा माजरी ग्रांट के लोगों को पांवटा साहिब तक ले जाती थी। कोरोना संक्रमण काल के दौरान बंद की गई बस सेवा दोबारा बहाल नहीं हुई है। जिससे लोगों में रोष भी है। -सुंदरदास।



माजरी ग्रांट और आसपास के लोगों के लिए बस सेवा बेहद महत्वपूर्ण थी। लेकिन अभी तक बस सेवा बहाल नहीं हुई है। हजारों की आबादी को परिवहन सेवा का लाभ मिले। इसके लिए जल्द बस सेवा शुरू की जाए। -अमनदीप कौर सैनी

Iकोट,,,,,,,,,,
I

Iदेहरादून डोईवाला पांवटा साहिब बस सेवा क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। बंद होने का संज्ञान लिया गया है। इसको दोबारा बहाल के लिए परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। -बृजभूषण गैरोला, विधायक डोईवाला।

I

I
I

I- परिवहन निगम के पास बसों की कमी है। इस रूट की यह बस नीलाम हो चुकी है। इस रूट पर सवारियां कम उपलब्ध होती हैं। -संजय गुप्ता, मंडलीय महाप्रबंधक संचालनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed