फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The third convocation ceremony of All India Institute

Rishikesh News: एम्स का दीक्षांत समारोह आज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहेंगे मौजूद

Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The third convocation ceremony of All India Institute
अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) का तीसरे दीक्षांत समारोह बृहस्पतिवार यानी आज आयोजित होगा। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन




एम्स में कोविड के बाद दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। ऐसे में समारोह में 1041 छात्र-छात्राओं को उपाधि वितरित की जाएगी। इस दौरान 24 स्वर्ण पदक समेत कुल 75 पदक भी वितरित किए जाएंगे। एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल ने बताया कि समारोह सुबह साढ़े नौ बजे से शुरु होगा। समारोह में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री भारती प्रवीण, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसरी सिंह बघेर, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


एम्स में इससे पूर्व दो दीक्षांत समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। पहले दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व दूसरे दीक्षांत समारोह में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए एम्स प्रशासन से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed