फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The strike affected millions in bank business

बैंकों में हड़ताल से करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Sat, 30 Jul 2016 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sat, 30 Jul 2016 03:03 AM IST
विज्ञापन
The strike affected millions in bank business
बैंकाो की हड़ताल - फोटो : amar ujala

केंद्र सरकार की बैंक विरोधी नीतियों के खिलाफ सभी बैंकों की हड़ताल का तीर्थनगरी में व्यापक असर रहा। हड़ताल के चलते बैंकों में  करोड़ों का कारोबार प्रभावित हुआ। एसबीआई में 40 करोड़ के चेक क्लियरेंस नहीं हो सके। चेक लेन देन का काम भी तरह से अटका रहा। एसबीआई और पीएनबी बैंक की शाखाओं के बाहर बैंककर्मियों ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बैंक इंपलाईज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मी हरिद्वार मार्ग स्थित पीएनबी शाखा के सामने एकत्रित हुए और  केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए रेलवे रोड पर एसबीआई शाखा में पहुंचे। यहां आक्रोशित कर्मियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार वित्तीय सुधारों के नाम पर बैंकों का विलय तत्काल बंद करे। बढ़ते एनपीए को रोकने और उनकी वसूली के लिए सख्त कानून बनाए। यूनियन जिला सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि लंबित मांगों पर त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में राजकुमार, संजय शर्मा, डीएस रावत, पूरन नेगी, सुरेश भट्ट, रवि भट्ट, सोहन सिंह, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


एटीएम पर दिखा असर
बैंको की हड़ताल का असर शहर के एटीमएम पर नजर नहीं आया। दून रोड, हरिद्वार मार्ग, रेलवे रोड, लक्ष्मणझूला रोड स्थित एटीएम खुले रहे, लेकिन कई एटीएम में धनराशि नहीं होने से लोग जरूरत के पैसे नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed