फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The second phase of the Chardham Yatra begins, but arrangements remain incomplete

Rishikesh News: चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू, व्यवस्थाएं आधी अधूरी

Sat, 19 Sep 2026 05:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 19 Sep 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
The second phase of the Chardham Yatra begins, but arrangements remain incomplete
ऋषिकेश। चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरु हो गया है लेकिन यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं में अभी तक सुधार होता नहीं दिख रहा है। तीर्थनगरी में बनाए गए यात्रा ट्रांजिट कैंप में व्यवस्थाएं अब तक पूरी नहीं की गई हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं किए जाने से देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

17 सितंबर से चारधाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है लेकिन ट्रांजिट कैंप के पंजीकरण काउंटर के बाहर पंखों पर लगी गंदगी अब तक साफ नहीं हो पाई है। यहां लगे जाले भी अब तक साफ नहीं किए गए हैं। यात्रा प्रशासन की ओर से सफाई का काम नगर निगम प्रशासन को दिया गया है लेकिन निगम प्रशासन की ओर से पर्याप्त सफाई नहीं करवाए जाने से कैंप में गंदगी फैली हुई है। न ही दरवाजे भी साफ किए गए है और न ही फर्श की पर्याप्त सफाई की जा रही है। वहीं, चारधाम यात्रा प्रशासन के विशेष कार्याधिकारी पीपी नौटियाल ने बताया कि पंखे साफ करने, जाले निकालने, सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए है। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed