फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The path of patients stopping random vehicles

बेतरतीब वाहन रोक रहे मरीजों का रास्ता

Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The path of patients stopping random vehicles
एसपीएस राकीय चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय परिसर में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन मरीजों का रास्ता रोक रहे हैं। अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों के वाहन कम बाहरी लोगों के वाहन अधिक खड़े हो रहे हैं। जिससे अस्पताल परिसर में ऐसी समस्या बनी हुई है। मामला संज्ञान में होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इस ओर उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल ऋषिकेश का मुख्य अस्पताल है। इस अस्पताल में पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, देहरादून आदि जनपदों के मरीज और तीमारदार उपचार के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर में कुछ मरीज अपने वाहनों से तो कुछ मरीज 108 सेवा की मदद से आते हैं। लेकिन इन वाहनों में बैठे मरीजों को चिकित्सक तक पहुंचने में परेशानी होती है। अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर पूरे परिसर में आड़े तिरछे तरीके से दोपहिया और चौपहिया वाहन खड़े हो जाते हैं। पार्किंग के चक्कर में सरकारी अस्पताल का दूसरा मुख्य गेट बंद रहता है। इस गेट से केवल पैदल मरीज ही आवाजाही करते हैं। यही नहीं इमरजेंसी के मुख्य गेट पर भी धड़ल्ले से वाहनों की पार्किंग हो रही है। अवैध तरीके से खड़े वाहन कई बार 108 सेवा का रास्ता भी बाधित कर चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बाहरी लोगों ने भी सरकारी अस्पताल को पार्किंग का अड्डा बना दिया है। पार्किंग ठेकेदार भी अधिक मुनाफा कमाने की फेर में बाहरी वाहनों को अस्पताल परिसर में खड़ा करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल परिसर की पार्किंग ठेके पर दी गई है। पार्किंग में यदि ऐसी समस्या आ रही है तो ठेकेदार को निर्देशित कर पार्किंग में केवल अस्पताल के स्टाफ कर्मी के अलावा मरीज और उनके तीमारदारों के वाहन की खड़े किए जायेंगे।
डॉ. विजयेश भारद्वाज, सीएमएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed