फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The new sugarcane crushing season of Sugar Mill Doiwala

Rishikesh News: डोईवाला शुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र शुरू

Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
The new sugarcane crushing season of Sugar Mill Doiwala
I
विज्ञापन

I

I
I

Iडोईवाला शुगर मिल का नया गन्ना पेराई सत्र शुरू
I

Iशहरी विकास मंत्री प्रेमचंद ने किया शुभारंभ, सत्र में होगी 32 लाख क्विंटल गन्ना पेराईI



शुगर मिल डोईवाला का नया गन्ना पेराई सत्र बुधवार से शुरू हो गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने पूजा-अर्चना के बाद क्रेन केरियर में गन्ने की पुली डालकर पेराई सत्र को शुरू कराया। इस सत्र में 32 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई और 10.50 प्रतिशत रिकवरी पाने का लक्ष्य रखा गया है। शुगर मिल में 53 गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने की आपूर्ति होगी।



कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि शुगर मिल को बेहतर स्थिति में लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। कहा कि शुगर मिल का किसी भी प्रकार का अहित नहीं होने दिया जाएगा। मिल अपने अस्तित्व के साथ आगे बढ़ रही है। किसानों को वाजिब गन्ना मूल्य मिले, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। अग्रवाल ने कहा कि किसानों का सम्मान और उनकी भावनाओं के अनुरूप नया गन्ना मूल्य घोषित होगा। डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि मिल का आधुनिकीकरण कर उसको और बेहतर स्थिति में लाने के लिए वह प्रयासरत हैं। कहा कि शुगर मिल और किसान एक-दूसरे के पूरक होते हैं।
विज्ञापन


गन्ना सचिव विजय यादव ने कहा कि चीनी मिलों को घाटे से उबारने के लिए प्रयास हो रहे हैं। समस्याओं का निदान पूरी प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, अल्का सिंह, ब्लाॅक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मनोज नौटियाल, ताजेन्द्र सिंह, ईश्वरचंद अग्रवाल, विक्रम नेगी, गुरदीप सिंह, रविन्द्र राणा, चंद्रभान पाल, अमित कुमार, दरपान बोरा, पुरुषोत्तम डोभाल आदि रहे। पेराई सत्र को शुरू होने पर सबसे पहले गन्ना आपूर्ति करने वाले चांदमारी के किसान सुरेन्द्र सिंह और जौलीग्रांट के किसान अरुण कुमार को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iइन केंद्रों से मिल में होगी गन्ने की आपूर्तिI



शुगर मिल के अधिशासी निदेशक दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि डोईवाला शुगर मिल में डोईवाला गन्ना समिति के पांच, देहरादून और रुड़की के 20-20, ज्वालापुर के छह, लक्सर का एक और हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब के दो गन्ना क्रय केंद्रों से कुल 32 लाख क्विंटल गन्ना आपूर्ति होगी। रिकवरी का लक्ष्य 10.50 प्रतिशत रखा गया है। गन्ना क्रय केंद्रों को कंप्यूटरीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed