फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The new season will be studied BA Hons economics

नए सत्र से बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स की होगी पढ़ाई

Sun, 08 Jan 2017 12:41 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।।
ब्यूरो /अमर उजाला/डोईवाला।। Updated Sun, 08 Jan 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
The new season will be studied BA Hons economics
स्वामीराम हिमालयन विवि का लोगो - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है। उन्हें बैचलर ऑफ आर्ट्स ऑनर्स ईकोनॉमिक्स (बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स) की डिग्री हासिल करने के लिए प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।  जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी ने नए सत्र 2017-18 से तीन वर्षीय बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स का कोर्स संचालित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


प्रवेश के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई है। विवि की विद्या परिषद की बैठक में बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स की कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विवि के कुलपति डा. विजय धस्माना ने बताया कि बीमा, बैंक, मैनेजमेंट संस्थानों में बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स की बहुत अधिक डिमांड है।
विज्ञापन


इन्हीं जरूरतों को देखते हुए और युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से विवि ने बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया आगामी अप्रैल माह में शुरू कर दी जाएगी। शैक्षिक योग्यता 12 वीं कक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी अंक, गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवि के कुलसचिव नलिन भटनागर का कहना है कि बीए ऑनर्स ईकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम युवाओं में लीडरशिप की क्षमता का विकास करेगा। इसके अलावा मेडिसिन फैकल्टी के अधीन योगिक साइंस एंड होलिस्टिक हेल्थ विभाग में डिप्लोमा व डिग्री प्रोग्राम, पीडियट्रिक सर्जरी कोर्स का भी संचालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed