फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The miscreants who opened fire caught in the CCTV camera

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए फायर करने वाले बदमाश

Sun, 08 Aug 2021 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who opened fire caught in the CCTV camera
ऋषिकेश। श्यामपुर चौकी अंतर्गत मनसा देवी क्षेत्र में एक महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास करने और हवाई फायर कर भागने वाले बदमाशों का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। हालांकि कोतवाली पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की सूरत कैद हो गई हैं। कोतवाली पुलिस टीम इस ओर छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को मनसा देवी क्षेत्र में एक बाइक में सवार तीन बदमाशों ने स्थानीय निवासी सोनी भट्ट के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। महिला के साहस के सामने बदमाश असफल हो गए। महिला की चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों बदमाशों को घेर लिया था। अपने को लोगों के बीच में फंसे देख बदमाशों ने बाइक छोड़कर हवाई फायर करते हीुए मौके से फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आसपास सीसीटीवी कैमरों से बदमाशों की पहचान हो गई है। लेकिन वे अभी पुलिस के पहुंच से दूर हैं। जल्द ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed