{"_id":"6541280773031b9666060625","slug":"the-meeting-of-vikasnagar-branch-of-government-pensioners-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-278351-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: भाजपा को वोट नहीं डालेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: भाजपा को वोट नहीं डालेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी
विज्ञापन
I- गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्या के समाधान न होने से आक्रोशI
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की विकासनगर शाखा की बैठक बाबूगढ़ स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्या के समाधान न होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। शाखा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आने वाले चुनाव में भाजपा को वोट नहीं देने की बात कही।
वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से गोल्डन कार्ड के लिए की जा रही कटौती के अनुसार सही इलाज न मिलने पर नाराजगी जताई। कार्यरत कर्मचारियाें और सेवानिवृत्त कर्मचारियों से समान राशि की कटौती की जा रही है। पेंशनर्स और उनके आश्रितों से 50 फीसदी कम कटौती की जाए।
वर्तमान में पेंशनर्स और सेवारत कर्मचारी से एक समान 650 रुपये की प्रति माह कटौती की जा रही है, जबकि पेंशनर्स के कार्ड पर दो और सेवारत कर्मचारी के कार्ड पर चार लोगों के इलाज का नियम है। सरकार जान बूझकर प्रकरण को लटका रही है। शाखा सचिव सुलाब चंंद ने कहा कि सरकार की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर शाखा ने एकमत से आने वाले चुनाव में भाजपा सरकार को वोट नहीं देने का प्रस्ताव पारित किया है। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत भी शामिल हुए। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष बीडी गंगवार ने की। इस मौके पर एनके मित्तल, सियाराम गुप्ता, राजेंद्र सिंह, हर स्वरूप सैनी, विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।