ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान ने चंद्रेश्वर नगर स्थित वार्ड संख्या 3 के दुर्गा मंदिर क्षेत्र और वार्ड संख्या 4 में एनकेप योजना के तहत सड़क पैच मरम्मत एवं सड़क निर्माण कार्य का सामूहिक रूप से शिलान्यास किया। सड़क निर्माण शुरू होने से स्थानीय निवासियों को लंबे समय से चली आ रही क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने मेयर शंभू पासवान का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर की सभी क्षतिग्रस्त व गड्ढायुक्त सड़कों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त बनाना है। इस अवसर पर प्रियंका यादव, पूजा नौटियाल, नवीन नौटियाल, सुजीत यादव, भीम, अरविंद राजभर ठेकेदार, डॉ.श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, हीरा, रामदीन आदि मौजूद रहे। संवाद