फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mayor had announced Rs 20 lakh each for

Rishikesh News: सड़कों का बुरा हाल, विपक्षी पार्षद उठाने लगे सवाल

Wed, 22 Nov 2023 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The mayor had announced Rs 20 lakh each for
Iनगर निगम के 40 वार्ड में 20-20 लाख रुपये से डामरीकरण कराने की घोषणा टेंडरों में उलझी
विज्ञापन

I

I
I

Iचार महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका काम, लोग परेशानI

नगर निगम के वार्ड की सड़कों की हालत खराब है। प्रत्येक वार्ड में सड़कों के डामरीकरण करवाने के लिए मेयर ने 20-20 लाख रुपये की घोषणा की थी। चार महीने बीतने के बाद भी सड़कों का डामरीकरण कार्य टेंडरों में उलझकर रह गए हैं। विपक्षी दल घोषणा को हवा-हवाई बता रहे हैं। वहीं विकास कार्य शुरू न होने पर वार्ड के लोग भी सवाल उठाने लगे हैं।

नगर निगम के वार्ड की सड़कों की हालत खस्ताहाल है। इससे आवाजाही करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ती है। 40 वार्ड में क्षतिग्रस्त सड़कों पर डामर बिछाने की मेयर अनीता ममगाईं ने तीन जुलाई को घोषणा की थी। घोषणा के तहत के प्रत्येक वार्ड में 20 लाख रुपये की लागत से डामर होना था। लेकिन दो बार ई-टेंडर किए जाने के बावजूद नगर निगम कोई पात्र ठेकेदार नहीं मिला है। ऐसे में वार्ड में डामर रोड नहीं बन पाई है। अधिकारियों की मानें तो प्रत्येक वार्ड में 20-20 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य किए जाने को लेकर दो बार टेंडर हुए, लेकिन टेंडर में दो-दो ठेकेदारों से ज्यादा ठेकेदार नहीं आए। ऐसे में विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए।
विज्ञापन




I
I

Iकथनी और करनी में अंतर होने के कारण प्रत्येक वार्ड को 20-20 लाख रुपये के काम नहीं हो पाए। चार महीने से स्थानीय लोग भी अपने क्षेत्र में गलियों के डामरीकरण की राह देख रहे हैं। किसी अन्य मद का पैसा दूसरी जगह लगाने से ठेकेदार भी नगर निगम के टेंडर लेने के लिए कतरा रहे हैं। - शिवकुमार गौतम, पार्षद नगर निगम ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iप्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए 20-20 लाख रुपये के दो बार टेंडर हो चुके हैं। पहली बार के दो टेंडर ही ओपन हुए, जबकि दूसरी बार किसी ठेकेदार ने टेंडर नहीं डाले। तीसरे बार भी ई-टेंडर डाले गए। दो अखबारों में भी टेंडर प्रकाशित किए गए। 22 नवंबर को टेंडर डालने की आखिरी तिथि है। - राहुल गोयल, नगर आयुक्त ऋषिकेशI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed