फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The mayor distributed blankets to people stubborn with cold

सर्दी से ठिठुर रहे गरीबों को मेयर ने बांटे कंबल

Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
The mayor distributed blankets to people stubborn with cold
16 बीटीसी में निर्धनों को कंबल बांटतीं अनीता ममगाईं मेयर। - फोटो : RISHIKESH
मेयर अनिता ममगाईं ने आर्थिक रूप से कमजोर 25 लोगों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए। मेयर ने उत्तराखंड मेें बर्फबारी के बाद शीतलहर की चपेट में आई तीर्थ नगरी में आसरा विहिनों को राहत पहुंचाने के लिए देर शाम आईएसबीटी परिसर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दौरा किया।
विज्ञापन

रविवार को मेयर अनिता ममगाईं ने यात्रा बस अड्डे सहित विभिन्न क्षेत्रों में कंबल वितरित किए। इस दौरान जहां पर भी निगम की टीम को कंबल विहिन निर्धन वर्ग के लोग दिखे, मौके पर जाकर उन्हें कंबल वितरित किए गए। मेयर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आसरा विहिनों को राहत पहुंचाने के हर संभव मदद की जाएगी। इसके अलावा बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के तमाम प्रमुख क्षेत्रों में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू की जा चुकी है। अलाव की व्यवस्था रेलवे स्टेशन, यात्रा बस अड्डे, घाट चौराहे, दून तिराहे, त्रिवेणी घाट सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर करा दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था कराई जाएगी। इस अवसर पर पार्षद देवेंद्र प्रजापति, पार्षद चेतन चौहान, सांसद प्रतिनिधि राजपाल ठाकुर, सुनील उनियाल, राजू शर्मा, शैलेंद्र रस्तोगी, पंकज शर्मा, मनु कोठारी, चरण जीत, जीतू मुखर्जी, राजेश भट्ट, रूपेश गुप्ता, अनिल रावत, धनेश कड़ियाल, सुरेश कड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed