फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The government is running a mafia Harish Rawat: Harak Singh Rawat

माफिया चला रहे हरीश रावत की सरकार: हरक सिंह रावत

Thu, 02 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Thu, 02 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
The government is running a mafia Harish Rawat: Harak Singh Rawat
हरक सिंह रावत का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए विधायक और पूर्व कबीना मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने तीर्थनगरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत पर खूब शब्दबाण छोड़े। उन्होंने कहा कि हरीश रावत माफियाओं के नेतृत्व में सरकार चला रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम को डेनिस रावत तक कह डाला।

विज्ञापन


भाजपा मंडल ऋषिकेश ने बुधवार को रेवले रोड स्थित व्यापार सभा भवन में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया। स्थानीय विधायक प्रेेम चंद अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में बोलते हुए हरक ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण हरीश रावत की गलत नीतियां रही।
विज्ञापन


प्रदेश की सरकार को आज शराब और खनन माफिया चले रहेे हैं। कहा मैंने सोशल साइट पर देखा हरीश रावत ने लिखा कि मैं रहूं या न रहूं, लेकिन प्रदेश में डेनिस जरूर रहेगी। आज हरीश रावत प्रदेश के युवाओं को नशे के दलदल में धकेल रहे हैं। कहा कि भाजपा में घर वापसी मेरा सौभाग्य।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि मुझे प्रदेश की जनता पर पूरा विश्वास है कि भाजपा 50 सीटों पर जीत हासिल कर प्रदेश  में विकासशील सरकार बनाएगी। इस मौके पर मंडलध्यक्ष चेतन शर्मा, संजय शास्त्री, राकेेश अग्रवाल, भरत लाल,गोपाल अग्रवाल, सरोज डिमरी, कुसुम कंडवाल, गीता मनचंदा, सीमा शर्मा, ज्योती सजवाण, जयदेव शर्मा आदि उपस्थित थे।

काले झंडे दिखाने पर कार्यकर्ताओं में हाथापाई
ऋषिकेश। तीर्थनगरी आगमन पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नटराज चौक, देहरादून रोड पर डा. हरक सिंह रावत को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिस पर एनएसयूआई और भाजपा कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प और हाथापाई हो गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी ने कहा कि उत्तराखंड की पावन तीर्थ नगरी को प्रदूषित करने हरक सिंह आए हैं। कहा कि सत्ता हरक बिकने वाले नेताओं में से हैं।

उन्होंने कहा प्रदेश की पूरी जनता ऐसे दल बदलू नेता का जमकर विरोध कर रही है। कहा आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे बिकाऊ नेता को जनता जवाब देगी। इस मौके पर गौरव राणा, राजेंद्र बिष्ट, एकांत गोयल, अखिलेश मित्तल, जगत नेगी, सुमित त्यागी, प्रशांत शर्मा आदि रहे।

नौ विधायक कैसे लाता
अगर पहले भाजपा नही छोड़कर जाता तो आज कांग्रेस से नौ विधायक बीजेपी में कैसे लाता। आज प्रदेश में भाजपा की मजबूती नौ विधायकों के आने से और बढ़ गई है। कार्यक्रम में बोले हरक सिंह रावत।

कांग्रेस छात्र नेता भाजपा में शामिल

भाजपा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमित गांधी, पीजी कालेज छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, नरेंद्र नगर छात्र अध्यक्ष हिमांशु बोरा, महासचिव  सुमित कुड़ियाल आदि ने भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed