फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The garbage heap will not get rid of it yet

कूड़े के ढेर से अभी नहीं मिलेगी निजात, करना होगा इंतजार

Tue, 22 Feb 2022 09:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
The garbage heap will not get rid of it yet
08 गोविंदनगर स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े का निस्तारण करतीं कूड़ा निस्तारण मशीन। - फोटो : RISHIKESH
शहर के मध्य बने कूड़े के ढेर को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने दिल्ली की एक कंपनी के साथ अनुबंध किया है। कंपनी को नौ माह में गोविंदनगर ट्रंचिंग ग्राउंड से कूड़ा निस्तारण करना था, लेकिन कार्यदायी संस्था तय समय में आधा कूड़ा भी नहीं उठा पाई।
विज्ञापन

तत्कालीन नगर पालिका की ओर से 1982 से गोविंद नगर क्षेत्र में शहर का कूड़ा एकत्रित किया जाता है। 90 के दशक में जब शहर की जनसंख्या बढ़ने लगी तो यहां कूड़े के ढेर एकत्रित होने लगा। बरसात में यहां आसपास दुर्गंध के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया था। कूड़े के ढेर को हटाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने दिल्ली की एक कंपनी के साथ करार किया। एक जुलाई 2021 को यहां पर काम शुरू हुआ। उस समय यहां पर 278 हजार मिट्रिक टन कूड़ा था। यह करार 8.65 करोड़ (आठ करोड़ पैंसठ लाख) में हुआ। पुराना कूड़ा (लीगेसी वेस्ट) 31 मार्च 2022 तक पूरा साफ किया जाना था, लेकिन तय समय अवधि नजदीक आने तक कार्यदायी संस्था केवल 40 फीसदी कूड़े का ही निस्तारण कर पाई है। यदि नगर निगम की ओर से संबंधित कंपनी का अनुबंध बढ़ाया जाता है तो शहरवासियों को करीब एक साल तक का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

नगर नगर निगम की ओर से गोविंद नगर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड से पुराने कूड़े के निस्तारण के लिए दिल्ली की एक कंपनी से अनुबंध हुआ था। इसे 31 मार्च 2022 तक काम पूरा करके देना था। अभी तक कंपनी केवल 40 प्रतिशत कूड़े का ही निस्तारण कर पाई। कंपनी को 8.65 करोड़ में से 1.18 करोड़ का भुगतान किया जा चुुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनोद जोशी, अधिशासी अभियंता नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed