फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The Forest Department has increased patrolling at the

Rishikesh News: वन विभाग ने बढ़ाई गश्त, ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

Wed, 03 Jan 2024 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
The Forest Department has increased patrolling at the
Iएयरपोर्ट पर सीसीटीवी में कैद हुआ था गुलदार, ग्रामीणों में बनी है दहशतI
विज्ञापन




एयरपोर्ट परिसर के अंदर गुलदार दिखने के बाद वन विभाग ने एहतियातन एयरपोर्ट और आसपास के गांवों में गश्त बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है।




एयरपोर्ट और आसपास का क्षेत्र जंगलों से सटा है। अक्सर यहां गुलदार की आवाजाही बनी रहती है। बीते दिवस एयरपोर्ट परिसर में सीसीटीवी में गुलदार की चहलकदमी कैद हुई है। इससे एयरपोर्ट कर्मियों और आसपास से सटे गांवों के लोगों में दहशत बनी है। वन विभाग ने थानों वन रेंज में गश्त बढ़ा दी है। फिलहाल वन टीम को कहीं भी गुलदार नहीं दिखा है। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जुलाई में एयरपोर्ट के अंदर गुलदार कई बार दिखाई दिया था। जौलीग्रांट अस्पताल परिसर, सैनिक मोहल्ला, आदर्शनगर, जौलीग्रांट में भी गुलदार की चहलकदमी देखी गई है। थानो वन रेंज के रेंजर एनएल डोभाल ने बताया कि एयरपोर्ट पर गुलदार दिखने के बाद गश्त बढ़ा दी गई है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed