फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The evening of the ninth Dehradun International

Rishikesh News: दून वैली में उतरे फिल्मी सितारे, सजी शाम

Sat, 28 Sep 2024 01:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The evening of the ninth Dehradun International
Iनौवें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज, युवाओं ने दिखाया हुनरI
विज्ञापन


राजधानी दून में नौवें देहरादून अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शाम बॉलीवुड सितारों से सजी रही। इसके साथ ही तीन दिवसीय फेस्टिवल का आगाज भी हो गया। सालों तक अपनी अदाकारी और अभिनय से लोगों के दिलों में अलग जगह बनाने वाले बॉलीवुड सितारों को देख दूनवासी उत्साहित नजर आए।



हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों ने सिनेमा से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। अमर उजाला इस आयोजन का प्रिंट पार्टनर है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बॉलीवुड सितारों को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। कहा, दुनिया में सबसे खूबसूरत उत्तराखंड है। यहां बनने वाली फिल्में देश और दुनिया में लोगों को देवभूमि की सुंदरता से रूबरू कराएंगीं। कार्यक्रम में अभिनेत्री व राजस्थानी लोक-पॉप गायिका इला अरुण, अभिनेता राजेश शर्मा, अभिनेता गजेंद्र चौहान, आदिल हुसैन, मनोज जोशी, जाकिर हुसैन, शरीब हाश्मी, केके रैना, दीपक काजिर केजरीवाल, पंकज बैरी, फिल्म निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह, कमल चंद्रा, अग्निदेव चटर्जी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वहीं, इस मौके पर मिजोरम से आए युवा सेबेस्टियन, जेसिका और साबरीना ने अपनी प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक राजेश शर्मा ने कहा, फेस्टिवल का आयोजन करने का मकसद उत्तराखंड के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iस्वरोजगार को मिला मंचI



फेस्टिवल के शुभारंभ से पहले राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी में उत्तराखंड टैलेंट हंट एवं आंगन बाजार प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इसमें एक ओर युवाओं के साथ हर उम्र के लोगों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदर्शनी में स्वरोजगार से जुड़े लोगों को अपने उत्पादों को दर्शाने के लिए मंच भी मिला। इसके अलावा फेस्टिवल का पहला शो दिव्यांगजनों के लिए रहा। इसमें फिल्म सैम बहादुर प्रदर्शित की गई। इसके बाद विभिन्न लद्यु फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, म्यूजिक एल्बम आदि का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed