फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The elephant brought the young man to death, his companion escaped and saved his life

हाथी ने युवक को उतारा मौत के घाट साथी ने भाग कर बचाई जान

Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
The elephant brought the young man to death, his companion escaped and saved his life
लक्ष्मणझूला- नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप हाथी के हमले के बाद क्षतिग्रस्त मोटर साईकिल। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गौहरी रेंज के फूलचट्टी के पास हाथी ने बाइक सवार एक युवक की पटक पटककर जान ले ली। वहीं युवक के साथ ने मौके से भागकर किसी तरह से अपनी जान बचाई और लक्ष्मणझूला पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने बताया कि घटना बीते रविवार देर रात की है। लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर फूलचट्टी के समीप मनीष कुमार डोबरियाल (28 वर्ष) पुत्र कमलेश डोबरियाल निवासी गीतानगर, ऋषिकेश, मूल निवासी कुल्हाड़, सतपुली पौड़ी गढ़वाल और उसका दोस्त शुभम डोभाल पुत्र राजेश डोभाल, निवासी गढ़ी कैंट, देहरादून फूलचट्टी स्थित एक रिजॉर्ट में काम करते थे। बीते रविवार रात करीब 12 बजे ये दोनों युवक बाइक से रिजॉर्ट की ओर जा रहे थे। इस बीच फूलचट्टी के समीप मार्ग पर अचानक हाथी आ धमका। हाथी ने मनीष डोबरियाल को सूंड में उठाकर पटकना शुरू कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुभम ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed