फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The elephant broke two shops shutter

दो दुकानों के हाथी ने तोड़े शटर

Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Sat, 12 Nov 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
The elephant broke two shops shutter
शटर तोड़े - फोटो : amar ujala

क्षेत्र में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हाथी गांव का रुख कर रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते बृहस्पतिवार की रात रूसाफार्म वार्ड 15 में हाथी ने अपना धावा बोलकर दो दुकानों के शटर उखाड़ फेंकने के साथ काउंटर और सामान को तहस नहस कर दिया।

विज्ञापन


बीते रात हाथी रूसाफार्म आबादी में आ धमके। यहां उन्होंने दो भाई अनिल और सुनील की कॉस्मेटिक और परचून की दुकानों को निशाना बनाया। हाथी ने दोनों दुकानों के शटर उखाड़कर अंदर रखा सामान तहस-नहस कर दिया। तोड़फोड़  की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले सामने हाथी देख खौफजदा हो गए। पंचायत सदस्य दिगंबर क्षेत्री, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र बेलवाल और धर्म क्षेत्री  ने बताया कि वन विभाग से आबादी में हाथी की आमद रोकने की मांग कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने पीड़ितों को नुकसान के बदले उचित मुआवजा देने की मांग की है। मामले में वन क्षेत्राधिकारी गंगासागर नौटियाल ने बताया कि ग्रामीणों की हाथी से जान माल की सुरक्षा के लिए रात में गश्त बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed