फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The drain was tapped on the DM's instructions.

Rishikesh News: डीएम ने निर्देश पर जल संस्थान ने नाला टेप किया

Tue, 07 Jul 2026 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
The drain was tapped on the DM's instructions.
फोटो---
विज्ञापन

- समस्या से परेशान होकर एक व्यक्ति ने की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। डीएम के निर्देश पर जल संस्थान सीवर विंग ने चंद्रेश्वर नगर में सीवर पंपिंग स्टेशन के पास बह रहे नाले को टेप कर दिया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एसडीएम ऋषिकेश को निर्देश दिए थे।
चंद्रेश्वर नगर निवासी एक व्यक्ति ने आईडीपीएल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम से पहले जिलाधिकारी से शिकायत कर कहा था कि चंद्रेश्वर नगर में कई छोटे नाले सीवेज पंपिंग स्टेशन के पास बह रहे नाले में मिलकर गंगा में मिल रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को नाले का वीडियो भी दिखाया था।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी को निर्देश देकर नाला टेप करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को विभागीय टीम ने मिलकर आसपास के छोटे नालों को टेप किया। टीम में नगर निगम ऋषिकेश, जल संस्थान सीवर विंग ऋषिकेश के कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर एसडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल,सीएचआई अनिल नेगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed