फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The craze for artificial jewellery has increased

Rishikesh News: महिलाओं में बढ़ा आर्टिफिशियल आभूषणों का क्रेज

Thu, 11 Dec 2025 01:41 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 11 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
The craze for artificial jewellery has increased
बाजार से आर्टिफिशियल ज्वेलरी की खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
सोना, चांदी में उछाल आने के बाद अब महिलाओं में आर्टिफिशियल आभूषणों का क्रेज बढ़ रहा है। शादी-विवाह समारोह में महिलाएं अब आर्टिफिशियल आभूषणों को अपने सोलह शृंगार में शामिल कर रही हैं।
विज्ञापन


इन दिनों ऋषिकेश बाजार में आर्टिफिशियल आभूषण महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। त्रिवेणी घाट बाजार में आर्टिफिशियल आभूषण की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्र की महिलाएं और युवतियां इस समय सबसे ज्यादा आर्टिफिशियल आभूषणों को ही पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

हल्के और आकर्षक डिजाइनों के कारण बाजारों में इनकी बिक्री में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। घाट रोड बाजार में पिछले 21 वर्षों से दुकान संचालित कर रही बबली राजपूत ने बताया कि शादी विवाह समारोह में सिल्वर, जर्मन में गढ़वाली नथ, गढ़वाल की मशहूर तिमड़ी माला जंतर, गुलबंद, अमेरिकन डायमंड रिंग और बाहुबली एयर रिंग की खूब मांग बनी हुई है। इस सीजन में कारोबार काफी अच्छा रहा है। उम्मीद है कि आने वाले सीजन में कुछ नए डिजाइन बाजार में देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहक माधवी मिश्रा ने बताया कि बाजारों में इस तरह की आर्टिफिशियल आभूषण उपलब्ध होने से कम दाम में बेहतर विकल्प मिल जाते हैं। महिलाएं अपने कपड़ों के हिसाब से आसानी से मैचिंग आभूषण खरीद लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed