फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The car fell into the ditch uncontrollably, two died

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौत

Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
The car fell into the ditch uncontrollably, two died
01 थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरकर क्षतिग - फोटो : RISHIKESH
मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मुनिकीरेती थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे पुलिस को एक कार के ब्रह्मपुरी के पास खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। एसडीआरएफ जवानों ने मृतकों और घायलों को खाई से बाहर निकाला। थाना निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना के दौरान कार सवार रामदयाल (56) पुत्र बुद्धि दास ग्राम चमेली, पट्टी दोगी, नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल और संजय सजवाण पुत्र रणवीर सिंह सजवाण निवासी बैरगनी, कमांध, चंबा, टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं विकास भट्ट (30) पुत्र पूर्णानंद भट्ट निवासी बैराई गांव, गूलर नरेंद्रनगर और रीना पंवार (20) पुत्री चतर सिंह निवासी ग्राम चमेली, पट्टी दोगी नरेंद्र नगर घायल हो गए। घायलों को पहले राफ्ट की सहायता से नीम बीच पर लाया गया। यहां से 108 इमरजेंसी एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। एम्स में घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शादी में फोटोग्राफी कर लौट रहे थे युवक
शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि संजय सजवाण ओर विकास भट्ट शादी में फोटोग्राफी का काम करते थे। दोनों बैराई गांव में शादी में फोटोग्राफी कर सुबह लौट रहे थे। रामदयाल और रीना पंवार ने दोनों से रास्ते में लिफ्ट मांगी थी। ब्रह्मपुरी के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। गंभीर चोट आने के कारण फोटोग्राफर संजय सजवाण और कार सवार रामदयाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed