फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The candidates presented their claim before the Screening Committee

उम्मीदवारों ने स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पेश किया दावा

Wed, 22 Dec 2021 12:04 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The candidates presented their claim before the Screening Committee
05 हरिद्वार के सैनी आश्रम में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पेश होते कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नौ नेताओं ने दावेदारी पेश की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला और अन्य संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे के समक्ष सैनी आश्रम हरिद्वार में अपना सम्पूर्ण राजनीतिक और सामाजिक विवरण प्रस्तुत किया। जयेंद्र रमोला ने बताया कि स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय व स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य वीरेंद्र राठौर के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिसमें अब तक किये गये संगठन के कार्य व सामाजिक रूप से आमजन के साथ किये कार्यों का विवरण रखा। जिसके आधार पर संगठन से अधिकृत प्रत्याशी बनाने के लिये कमेटी से अपील की। स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. केएस राणा, पूर्व प्रत्याशी राजपाल खरोला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजयपाल सिंह रावत, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा, कार्यकारी नगर अध्यक्ष सुधीर राय, रामविलास रावत ने दावा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed