{"_id":"65e22922f407f83b8d0424e7","slug":"the-cafeteria-being-built-by-the-municipality-is-ready-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-362014-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: नगर पालिका का कैफेटेरिया बनकर हुआ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: नगर पालिका का कैफेटेरिया बनकर हुआ तैयार
विज्ञापन
I70 लाख की लागत से किया गया है तैयार, पूर्व सीएम ने की थी घोषणाI
नगर पालिका की ओर से बनाया जा रहा कैफेटेरिया बनकर तैयार हो गया है। पालिका अब इसके लिए निविदा प्रक्रिया जारी करने जा रही है। जिससे जल्द इसे शुरू कराया जा सके।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान डोईवाला में कैफेटेरिया बनाने की घोषणा की थी। कैफेटेरिया का भवन नगर पालिका की ओर से डोईवाला महाविद्यालय के समीप बनाया गया है। लगभग 70 लाख की लागत से तैयार किया गया कैफेटेरिया बनकर तैयार हो गया है। कैफेटेरिया के भवन के ऊपर पुस्तकालय बनाने की भी नगर पालिका की योजना है। इसके लिए नगर पालिका ने 68 लाख की डीपीआर भी तैयार की है।
कैफेटेरिया भवन के समीप डोईवाला महाविद्यालय, डोईवाला तहसील का नया भवन और सिपेट संस्थान है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण कैफेटेरिया लोगों को लाभान्वित करेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि कैफेटेरिया का भवन निर्माण पूरा हो गया है। थोड़ा बहुत काम शेष है जो पूरा हो जाएगा। बताया कि पहले इसके लिए टेंडर जारी किए गए थे। लेकिन कोई बोलीदाता नहीं पहुंचा। अब दोबारा टेंडर जारी किए जा रहे है। जिससे जल्द इसे शुरू कराया जा सके।