फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The boundary wall work of the trenching ground

Rishikesh News: ट्रचिंग ग्राउंड के विरोध में लोगों ने वित्त मंत्री के कैंप कार्यालय को घेरा

Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall work of the trenching ground
ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी शुरू करने के लिए पुलिस ने की थी तैयारी
विज्ञापन




सुबह से विरोध करने के लिए लालपानी बीट में एकत्रित हो गए थे लोग

गुमानीवाला के लालपानी बीट में दूसरे दिन ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी का काम नहीं हो पाया। सैकड़ों लोग पुलिस कार्रवाई का विरोध करने के लिए मौके पर मौजूद रहे। दोपहर बाद वित्त मंत्री के कैंप कार्यालय में प्रशासन की बैठक चलने की सूचना के बाद लोगों ने मंत्री का कैंप कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बैठक के बाद समिति का निर्माण करने और बीच का रास्ता निकालने के आश्वासन के बाद बाद लोग अपने घरों को लौट गए।

सोमवार को गुमानीवाला के लालपानी बीट में नगर निगम की ओर से पुलिस बल की मदद से ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी के निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। मंगलवार को पुलिस कार्रवाई के विरोध में सैकड़ों लोग लालपानी बीट में एकत्रित हो गए थे। वह पुलिस और प्रशासन की टीम का इंतजार कर रहे थे। कार्रवाई को अंजाम देने के लिए पुलिस ने चार प्राइवेट बसें, छह जेसीबी, दो एंबुलेंस, पानी के टैंकर हायर कर रखे थे।
विज्ञापन




इन वाहनों को सीओ कार्यालय के पास खड़ा कराया गया था। कार्रवाई से पहले स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर सीओ कार्यालय बैठक आयोजित की गई। उसके बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस अधिकारियों के मध्य बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही लालपानी बीट में धरना देने वाले लोगों को कैंप कार्यालय में बैठक होने की जानकारी मिली वह अपने संसाधनों से सीधे कैंप कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने कैंप कार्यालय का गेट बंद कर लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। उसके बाद कई लोग बैराज पुल के किनारे से सीधे कैंप कार्यालय के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान बैराज पुल के पास जाम जैसी स्थिति बन गई।



समिति लेगी ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर फैसला



कैंप कार्यालय में जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को पुलिस प्रशासन और नगर निगम की ओर से जो कार्रवाई की गई वह ठीक नहीं थी। कार्रवाई से पहले स्थानीय लोगों को विश्वास में लिया जाना चाहिए था। बलपूर्वक किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि लालपानी बीट ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर शहरी विकास विभाग के उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति में प्रशासन, नगर निगम और ट्रंचिंग ग्राउंड से प्रभावित लोगों का नेतृत्व करने वाले पांच से सात लोगों को समिति में शामिल किया जाएगा। जब तक समिति कोई बीच का रास्ता नहीं बनाती तब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी।

लोगों ने ली राहत की सांस

13 महीने से गुमानीवाला शहीद स्मारक के पास धरने का नेतृत्व कर रहे रंजीत थापा, पुरुषोत्तम बडोनी ने कहा कि लोग ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में आवाज उठा रहे थे, स्थानीय प्रशासन ने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की। लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने सर्वसम्मति से बीच का निकालने की बात कही है। लेकिन जब तक आखिरी फैसला नहीं आता, ट्रंचिंग ग्राउंड लालपानी बीट से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।




कांग्रेसी बोले तीन किमी दूर बनें ट्रांजिट कैंप



कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह एडवोकेट ने गुमानीवाला लालपानी बीट में शिफ्ट हो रहे कूड़ा निस्तारण प्लांट को आबादी क्षेत्र से तीन किमी दूर बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों पर बलपूर्वक मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार किया जा रहा है, इसकी कांग्रेस पार्टी घोर निंदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed