{"_id":"5e35d98a8ebc3e4b23733b81","slug":"the-audience-visits-the-children-s-folk-art-presentation-rishikesh-news-drn334710974","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की लोक कला प्रस्तुति देख झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की लोक कला प्रस्तुति देख झूमे दर्शक
विज्ञापन
रायवाला महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : RISHIKESH
रायवाला। पौराणिक देवभूमि सोसायटी की ओर से प्रतीतनगर के खेल में मैदान मेें चल रहे रायवाला महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान शनिवार को मंच से लोक कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब लुभाया। वहीं, शुक्रवार को महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की शुुरुआत जीएस चिल्ड्रन एकेडमी लालढांग के स्कूूली बच्चों की टीम ने सुंदर माधो सिंह भंडारी नाटक की प्रस्तुति से की। इसके बाद सम्पति देवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोक गीतों पर सधा हुआ नृत्य कर जमकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के अंत में देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के स्कूली बच्चों ने गढ़वाली, झारखंडी लोक गीतों पर पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य की धमाकेदार प्रस्तुति दी। इसके अलावा देव संस्कृति विवि के कलाकारों ने चलो गांव की ओर नाटक का मंचन कर शहरों की ओर पलायन के बाद भोले भाले ग्रामीण युवकों की प्रताड़ना का सजीव चित्रण पेश किया। साथ ही गांव में रहकर स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वतंत्र निदेशक टीएचडीसी मोहन सिंह रावत गांववासी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अंतरराष्ट्रीय मंत्री जूना अखाड़ा बाल योगी महंत विनोद गिरी महाराज, अध्यक्ष जलकूर घाटी गजेंद्र कंडियाल, ग्राम प्रधान हरिपुरकलां गीतांजलि जखमोला, ग्राम प्रधान प्रतीतनगर अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।