फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The annual festival was celebrated with great pomp at

Rishikesh News: आयुष नेगी को मिला आदर्श छात्र का पुरस्कार

Thu, 01 Feb 2024 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
The annual festival was celebrated with great pomp at
Iपुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सवI
विज्ञापन




ढालवाला स्थित पुष्पा बडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्राें और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आदर्श छात्र का पुरस्कार आयुष सिंह नेगी को दिया गया।

वार्षिकोत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी टिहरी शिवप्रसाद सेमवाल ने किया। शैक्षिक सत्र 2023-24 में शिक्षेणतर क्रियाकलापों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के शिक्षक दिवीशंकर नैथानी, विपिन डोभाल, जयेंद्र चमोली, शिक्षिका अनीता भट्ट को अपने विषय में सौ प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने पर ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। शिक्षक विवेक डोभाल, आशीष चौहान, शिक्षिका अनीता भट्ट को अभिभावक सम्मेलन में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर गिरवर सिंह रावत, प्रधानाचार्य विजय बडोनी, प्रबंधक हर्षमणि व्यास, वीरेंद्र किशोर गौड़, दिनेश सकलानी, नवनीश शर्मा, प्रभाकर भट्ट, सुनील राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




छात्र गौरव खंडूरी, सुशांत व मोहित की टीम ने मां सरस्वती वंदना, रजत व अभिषेक की टीम ने स्वागत गीत, सचिन रावत, वेदांत नौटियाल व आशीष रतूड़ी की टीम ने जौनसारी नृत्य, प्रिंस, बालकृष्ण व तरुण की टीम ने योग, केशव मिश्रा व आदित्य की टीम ने गढ़वाली नृत्य, अंकित रयाल, ऋषभ राणा व शुभम की टीम ने समता कार्यकम, अभिषेक कुकरेती, सक्षम, व हिमांशु की टीम ने योगासन, शिवांश रतूडी, अंकित व अमन की टीम ने नाटक, केशव मिश्रा, हर्षल वर्मा, सौरभ खंडूरी की टीम ने कृष्ण सत्यभामा रुक्मणी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed