फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   The agitator has to remember Indramni Bdoni

राज्य आंदोलनकारी इंद्रमणी बडोनी को किया गया याद

Sun, 25 Dec 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश। Updated Sun, 25 Dec 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
The agitator has to remember Indramni Bdoni
मुनिकीरेती स्थित शत्रुघ्नघाट पर इंद्रमणी बडोनी पार्क पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जनप्रतिनिधि। - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणी बडोनी को उनकी 92वीं जयंती पर याद किया गया। शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और स्व. बडोनी के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने शनिवार को  हरिद्वार रोड स्थित शहीद स्मारक पर इंद्रमणी बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। समिति प्रदेशाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने बडोनी के संघर्ष भरे जीवन की जानकारी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस महासचिव राजपाल खरोला, मंडी समिति अध्यक्ष रामविलास रावत, संजय शास्त्री, गंभीर सिंह, सरोज डिमरी, विक्रम भंडारी, उषा रावत, युद्धवीर चौहान, विद्यावती सेमवाल, रामेश्वरी चौहान, मुन्नी ध्यानी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडीपीएल में उक्रांद के शांति तड़ियाल, माधुरी, सरोजनी नेगी, दमयती नौटियाल, सत्येश्वरी देवी, जितार सिंह, आनंद तड़ियाल आदि ने बडोनी को याद किया।
श्री नेपाली संस्कृत विद्यालय में जयंती को सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य एसपी डंगवाल, कामेश्वर लसियाल, विजेंद्र चंद, सुभाष चंद, विपिन बहुगुणा थे। राजकीय इंटर कालेज गंगाभोगपुर में सांस्कृतिक दिवस के रूप में मनाया गया। यहां प्रधानाचार्य एचएम बडोनी, गुलशन शर्मा, धनवीर सिंह, लक्ष्मी पोखरियाल, दर्शन लाल, राकेश जोशी, अभय मिश्र आर्य शामिल रहे।


जीआईसी लक्ष्मण झूला में छात्र-छात्रओं ने लोक सांस्कृृृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी। शत्रुघ्न घाट, मुनिकीरेती में स्व. बडोनी की जयंती पर गंगा में दीप दान किया गया। इस मौके पर महंत मनोज द्विवेदी, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, सारथी सामाजिक संस्था अध्यक्ष रवि शास्त्री, रमाबल्लभ भट्ट, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed