{"_id":"65da32c05e4037419c0311dd","slug":"the-43rd-conference-of-the-national-medicos-organization-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-357340-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए मिलकर करना होगा कार्य : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वस्थ भारत की परिकल्पना साकार करने के लिए मिलकर करना होगा कार्य : धामी
विज्ञापन
Iमुख्यमंत्री ने एम्स में नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का 43वां सम्मेलन का किया उद्घाटनI
नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन का 43वां सम्मेलन एम्स में विधिवत शुरू हो गया। दो दिवसीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि स्वस्थ भारत की परिकल्पना तभी साकार हो सकती है जब हम सब स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिलकर कार्य करेंगे।
शनिवार को सीएम ने अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले दस वर्षों के दौरान देश ने स्वास्थ्य क्षेत्र में अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। देश में आज विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से करोड़ों लोग निशुल्क उपचार सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह अधिवेशन विशेषज्ञों के वैचारिक मंथन के बाद चिकित्सा क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। कहा अंत्योदय की सोच के साथ देश स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। कहा कि 2014 तक जहां देश में 400 मेडिकल कॉलेज ही थे अब इनकी संख्या बढ़कर 600 से अधिक है।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल ने नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के गठन से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि एनएमओ के चिकित्सक न केवल देश के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं बल्कि विदेशों में भी जनस्वास्थ्य में कार्य करते हुए देश का मान बढ़ा रहे हैं। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने उम्मीद जताई कि इस अधिवेशन से चिकित्सकों में विश्व आरोग्यम की भावना दृढ़ होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन टीबी मुक्त भारत को साकार करने के लिए एम्स की ओर से संचालित ड्रोन आधारित सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि इस तकनीक से रोगी लाभान्वित होंगे। अधिवेशन में एनएमओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीबी त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अश्विनी टंडन, एनएमओ के ऑर्गेनाइजेशन के चेयरपर्सन डॉ. हिमांशु ऐरन आदि शामिल रहे।