फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teenage girl missing under suspicious circumstances

Rishikesh News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Tue, 17 Feb 2026 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl missing under suspicious circumstances
ऋषिकेश। शहर क्षेत्र में मेला देखने गई एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उक्त व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी शहर के एक विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। बीते 15 फरवरी को वह घर से वीरभद्र मेला घूमने जाने की बात कह कर निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां भी वह नहीं गई है। प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed