फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Teacher got job with fake caste certificate, now FIR lodged

Rishikesh News: जाली जाति प्रमाणपत्र से शिक्षिका ने पाई नौकरी, अब प्राथमिकी दर्ज

Fri, 24 Apr 2026 03:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 24 Apr 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Teacher got job with fake caste certificate, now FIR lodged

विज्ञापन
शिक्षा विभाग में फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी पाने के आरोप में एक सहायक अध्यापिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई उप शिक्षा अधिकारी डोईवाला की शिकायत पर गई है।



प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट प्रथम की सहायक अध्यापिका सीमा देवी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। विभाग द्वारा की गई जांच में उनका जाति प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद विभाग ने उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दिया। सीमा देवी को साल 2013 में उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड प्रतापनगर टिहरी गढ़वाल द्वारा नियुक्त किया गया था। फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल करने के इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी की गई है। शिक्षा विभाग ने इस गंभीर अनियमितता पर सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा



शिक्षा विभाग को सहायक अध्यापिका सीमा देवी के जाति प्रमाणपत्र पर संदेह हुआ था। विभाग ने आंतरिक जांच शुरू की, जिसमें प्रमाणपत्र की सत्यता पर सवाल उठे। गहन पड़ताल के बाद यह स्पष्ट हो गया कि प्रमाणपत्र फर्जी था। इस खुलासे के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed