फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Taxi stands are operating illegally along the highways

Rishikesh News: हाईवे और सड़कों पर संचालित हो रहे अवैध टैक्सी स्टैंड, लोग परेशान

Wed, 20 Dec 2023 11:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Taxi stands are operating illegally along the highways
I
विज्ञापन

I

I
I

I- पुलिस, एनएच डोईवाला और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी नहीं करते कोई कार्रवाई
I

I- इसकी वजह से आए दिन सड़क पर लगता है जामI



शहर में हाईवे किनारे और आंतरिक सड़कों के किनारे अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे हैं। पूरे शहर में केवल एक टैक्सी स्टैंड ही ऐसा है जिसकी अपनी जगह है। बाकी सभी स्टैंड अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। हाईवे पर संचालित हो रहे टैक्सी जाम का कारण भी बन रहे हैं। यातायात पुलिस, एनएच डोईवाला, स्थानीय प्रशासन इन पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।



शहर में नगर निगम के कार्यालय के बाहर से पुरानी चुंगी तक, नटराज चौक, चंद्रभागा पुल के बाहर, त्रिवेणीघाट चौक, रामझूला पुल के पास अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे हैं। इन टैैक्सी स्टैंडों के बाहर हर समय 10 से अधिक वाहन पार्क रहते हैं। जो जाम का कारण बनते हैं। स्टैंड की आड़ में यात्रियों से तय किराया से अधिक वसूलने के आरोप भी टैक्सी यूनियनों पर लग चुके हैं।
विज्ञापन


स्थानीय समाजसेवी संगठन भी स्टैंडों को हाईवे से हटाने, टोकन के आधार ही प्वाइंट से टैक्सी उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में यूनियन संचालक और टैक्सी स्वामी हाईवे पर ही टैक्सियों को पार्क करते हैं। केवल गौरा देवी चौक पर संचालित होने वाली टाटा सूमो एसोसिएशन के पास अपनी पार्किंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iकिराए को लेकर होती है तकरारI



मंगलवार को हरिद्वार रोड स्थित इनोवा टैक्सी स्टैंड के बाहर सवारी बिठाने को लेकर विरोध हो गया था। महाराष्ट्र के यात्री से स्टैंड से नीरगड्डू वाटर फाल जाने का किराया 2560 रुपये मांगा था। बाद में 2200 रुपये में जाने की बात कही गई। जबकि हाईवे पर डग्गामार मैक्स वाहन एक हजार रुपये में नीरगड्डू वाटर फाल जाने को तैयार हो गया था। एआरटीओ मोहित ने कोठारी ने भी 15 किलोमीटर के 2560 रुपये पर्यटकों से वसूलने को लेकर किराए की जांच की बात कही थी।


Iऋषिकेश शहर में टैक्सी स्टैंड के लिए शासन प्रशासन की ओर से कोई मास्टर प्लान नहीं बनाया गया। ऑटो विक्रम, टैक्सी स्टैंड कई सालों से सड़कों और हाईवे के किनारे से संचालित हो रहे हैं। सरकार को वन भूमि को अधिग्रहित कर बस अड्डे की तर्ज पर टैक्सी अड्डे का निर्माण करना चाहिए। जिससे टैक्सियों का संचालन हाईवे की जगह स्टैंड से ही हो। - विजयपाल रावत, गढ़वाल मंडल टैक्सी मैक्सी चालक एसोसिएशन, ऋषिकेश

I

I
I

I I
I
I

Iहाईवे किनारे पर जहां-जहां पर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहे हैं उनका सर्वे कराया जाएगा। जहां पर हाईवे पर अतिक्रमण होगा वहां से टैक्सी स्टैंड खाली करवाया जाएगा। - प्रवीण कुमार, ईई राष्ट्रीय राजमार्ग खंड डोईवालाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed