{"_id":"58656ed84f1c1b425ceec465","slug":"tapovan-xi-and-won-his-match-mayakund","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपोवन इलेवन और मायाकुंड ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपोवन इलेवन और मायाकुंड ने जीते अपने मैच
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्व. रणवीर सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को दो लीग मैच मुुकाबले खेले गए। मुुकाबले का पहला मैच तपोवन इलेवन ने 47 और दूसरा मैच मायाकुंड ने छह रनों से जीता। टूर्नामेंट का पहला मैच तपोवन इलेवन और पौड़ी इलेवन के बीच खेला गया।
पौड़ी इलेवन ने पहले टॉस जीतकर तपोवन इलेवन को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। इसमें तपोवन इलेवन ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 104 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पौड़ी इलेवन के खिलाड़ी नौ ओवर खेलकर 57 रनों पर सिमट गई। इसमें तपोवन इलेवन ने 47 रन से मैच जीता।
विज्ञापन
दूसरा मुकाबला मायाकुंड और ऋषिकेश स्टार के बीच हुआ। ऋषिकेश स्टार ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। मायाकुंड के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 107 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषिकेश स्टार के खिलाड़ी 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 101 रन ही बना सकी। इसमें मायाकुंड ने छह रनों से मच अपने नाम किया। इस मौके पर रामजी पांडेय, राहुल धाकड़, सोनू बिष्ट, शिवा बत्रा, त्रिवेंद्र नेगी आदि उपस्थित रहे।