फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tanya won the Award Standard Exhibition, Project Competition

तान्या ने जीती अवॉर्ड मानक प्रदर्शनी, प्रोजेक्ट प्रतियोगिता

Sat, 08 Feb 2020 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Tanya won the Award Standard Exhibition, Project Competition
ढालवाला स्थित पुष्पा बढेरा सरस्वती विद्या मंदिर में प्रदर्शनी के विजेता। - फोटो : RISHIKESH
दो दिवसीय राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के अंतिम दिन 20 विजेता प्रतिभागियों की घोषणा की गई। इसमेें देहरादून जिले की तान्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

ढालवाला स्थित पुष्पा बढेरा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के अंतिम दिन का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं नगर पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने किया। इस दौरान विस अध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए माडलों का निरीक्षण भी किया और उनकी जमकर सराहना की। एससीईआरटी की निदेशक सीमा जौनसारी ने बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों से 191 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इसमें 189 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें से 20 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसमें निर्णायक की भूमिका में नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के डॉ. नवनीत कुमार, हिमानी गुलेरी, सदस्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के डॉ. एसके सिंह रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त राइंका तपोवन के शिक्षक रामाश्रय सिंह, राइंका पिपलीधार डागर के शिक्षक किशोरी सिंह व राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त राइंका भैंसाकोट के शिक्षक अशोक कुमार बडोनी को सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इस अवसर पर एससीईआरटी के अपर निदेशक अजय नौटियाल, उपनिदेशक प्रदीप रावत, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्रनगर राजेंद्र भंडारी, विद्यालय के प्रबंधक हर्षमणि व्यास, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा, सीएल सुमन, दिनेश भारद्वाज, नागेंद्र पंत, आरजी गंगवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चयनित छात्र-छात्राएं
देहरादून तान्या
देहरादून सारिका
देहरादून फलक अजीज
देहरादून सोनू धाकड़
टिहरी आदित्य कड़ाकोटी
उधमसिंह नगर गौरी मक्कर
उधमसिंह नगर राजकुमार
उधमसिंह नगर करन कुमार
चंपावत विरेंद्र सिंह
रुद्रप्रयाग प्रिया
चमोली आशीष सती
नैनीताल गर्वित वर्मा
पौड़ी सुजल प्रसाद
पौड़ी प्रिंसी
पौड़ी अंकिता
अल्मोड़ा हर्षिता त्रिपाठी
अल्मोड़ा सौरभ
उत्तरकाशी सुमन
पिथौरागढ़ अमन सिंह
पिथौरागढ़ शुभम जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed