फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Take special care of quality in road construction

Rishikesh News: सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष रखें ख्याल

Thu, 29 May 2025 06:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
Take special care of quality in road construction
डोईवाला। लच्छीवाला में वन रेंज कार्यालय से होकर चांदमारी तिराहे तक बन रहे मार्ग का नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की। विभागीय अधिकारियों को उन्होंने काम कि गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से वार्ता कर सड़क निर्माण की जानकारी ली। साथ ही कार्यदायी संस्था से निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में पता किया। पूर्व बीडीसी पम्मीराज ने कार्यदायी संस्था से मानसून आने से पूर्व सड़क निर्माण पूरा करने का अनुरोध किया। जिससे क्षेत्र के लोगों को दिक्कतें नहीं उठानी पड़े। नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र की सभी सड़कों को आवाजाही योग्य बनाया जाएगा। जिसमें कई सड़कों का निर्माण नगर पालिका अपने स्तर से कराएगी। उन्होंने गुणवत्ता के प्रति विशेष ध्यान देने को कहा है। इस दौरान प्रकाश कोठारी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed