{"_id":"60ef3d7f8ebc3e3b090129e6","slug":"take-precautions-to-avoid-a-possible-third-wave-rishikesh-news-drn384474572","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए बरतें सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए बरतें सावधानियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के दृष्टिगत पहले से ही सभी सावधानियां और जागरूकता बनाए रखने को लेकर बुधवार को आयोजित बैठक में सरकार द्वारा निर्धारित सभी गाइडलाइन का पालन करने पर जोर दिया गया।
ब्लाक सभागार में बुधवार को नगर पालिका की ओर से आयोजित जागरूकता बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान ने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना महामारी पर नियंत्रण संभव है। कहा कि प्रत्येक नागरिक अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर ही आवाजाही करे। उन्होंने कहा कि जरूरी एहतियात रखने से ही महामारी से छुटकारा पाया जा सकता है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि नगर पालिका सभी बीस वार्डो में सैनिटाइजेशन कराती है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों को प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। बैठक के माध्यम से मॉस्क लगाने, सैनिटाइज करने, सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखने आदि पर जोर रखा गया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, खण्ड विकास अधिकारी बीएस नेगी, कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह पंवार, सभासद संदीप नेगी, हिमांशु राणा, मनमोहन नौटियाल आदि थे।