फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Tailored yoga before delivery is especially beneficial

Rishikesh News: विशेष लाभकारी होता है प्रसव पूर्व टेलर्ड योग

Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tailored yoga before delivery is especially beneficial
गर्भवतियों के सुरक्षित और सामान्य प्रसव के लिए एम्स के आयुष विभाग में टेलर्ड योग का संचालन किया जा रहा है। दैनिक स्तर पर संचालित होने वाले इस सत्र में योग प्रशिक्षक गर्भवतियों को विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास करवा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी तक किए गए अनुसंधानों से प्रमाणिक हो चुका है कि टेलर्ड योग पद्धति प्रसव में विशेष लाभकारी है। बदलती जीवनशैली के चलते गर्भवतियों को सबसे बड़ी परेशानी सुरक्षित प्रसव को लेकर होती है। ऐसे में प्रसव के समय बिना सर्जरी के सामान्य डिलिवरी करवाना प्रत्येक पति-पत्नी की पहली प्राथमिकता होती है। इन सभी समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए गर्भवतियों का प्रसव आसान बनाने और उन्हें मानसिक तथा शारीरिक तौर से स्वास्थ्य लाभ देने के उद्देश्य से एम्स के आयुष विभाग में एक विशेष योग सत्र का संचालन किया जा रहा है। दैनिक स्तर पर होने वाले इस योग सत्र में योग विमर्श द्वारा महिला की कांउसिलिंग करने के साथ ही बच्चे की डिलीवरी होने तक नियमित स्तर पर योग, प्राणायाम और ध्यान का महत्व बताया जाता है। इसके साथ ही विभाग के योग प्रशिक्षक गर्भवतियों को योगाभ्यास भी करवाते हैं। योग और प्राकृतिक चिकित्सा की डाॅ. श्वेता मिश्र ने बताया कि गर्भवतियों में प्रसव के लिए टेलर्ड योग लाभकारी सिद्ध हुआ है। यह सुविधा इंटीग्रेटेड एप्रोच के तहत शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे महिला के गर्भ में पल रहा भ्रूण विकसित होता जाता है, वैसे-वैसे ही प्रत्येक त्रैमासिक स्तर पर महिला को दी जाने वाली सलाह में बदलाव कर दिया जाता है। डाॅ. स्वेता ने बताया कि टेलर्ड योग में अभ्यास के लिए गर्भवती को सप्ताह में तीन दिन आना जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed