{"_id":"585ecd644f1c1bf248e3c85c","slug":"swargashram-chalengers-match-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्गाश्रम चैलेंर्जस ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्गाश्रम चैलेंर्जस ने जीता मैच
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
Updated Sun, 25 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमालयन क्रिकेट क्लब की ओर से शनिवार को स्वर्गाश्रम स्थित रामदयाल मैदान में आयोजित क्रिकेट मैच का लीग मुकाबला प्रेस क्लब ऋषिकेश और स्वर्गाश्रम चैलेंर्जस के बीच खेला गया। मुकाबले में चैलेंर्जस क्लब ने एक ओवर से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
क्रिकेट मुकाबले में प्रेस क्लब ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरे खिलाड़ियों ने 15 ओवर में सात विकेट खोकर 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्वर्गाश्रम चैलेंर्जस की टीम ने 14 ओवर में आठ विकेट खोकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
इस मौके पर राजेश रावत, दुर्गा नौटियाल, मनीष अग्रवाल, मनोज राणा, शैलेंद्र रावत, महेंद्र रावत, ललित शर्मा, संजय उपाध्याय, कृष्ण मुरारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन