{"_id":"613918f68ebc3eb796118690","slug":"suspected-dengue-patient-found-sample-being-sent-for-investigation-rishikesh-news-drn3898300154","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का संदिग्ध रोगी मिला, जांच के लिए भेजा जा रहा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का संदिग्ध रोगी मिला, जांच के लिए भेजा जा रहा सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोईवाला। डोईवाला में डेंगू का संदिग्ध रोगी मिलने से हड़कंप मच गया। जीवनवाला के फतेहपुर में रहने वाला व्यक्ति बीते पांच दिनों से बुखार और खांसी से पीड़ित था। युवक रैपिड जांच में पॉजिटिव मिला है। अब संक्रमण की पुष्टि के लिए युवक की एलाइजा जांच कराई जा रही है।
मैदानी क्षेत्रों में बारिश के बाद डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को डोईवाला क्षेत्र के जीवनवाला में डेंगू का संदिग्ध मामला सामने आया। यहां फतेहपुर निवासी एक युवक बीते पांच दिनों से बुखार और जुकाम से पीड़ित था। युवक इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला पहुंचा। यहां संदिग्ध लक्षणों केे देखते हुए चिकित्सक ने युवक की डेंगू की रैपिड जांच कराई। युवक की रैपिड जांच पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल प्रशासन ने संदिग्ध मरीज की सूचना जिला मलेरिया अधिकारी को दे दी है। युवक की एलाइजा जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले युवक हैदराबाद से आया था। फिलहाल युवक का स्वास्थ्य सामान्य है। डेंगू पीड़ित युवक को घर भेज दिया। चिकित्सक युवक से लगातार संपर्क में है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केएस भण्डारी ने डेंगू का संदिग्ध मरीज मिलने की पुष्टि की है।