{"_id":"6aeb28b4d7b72c315c035ea6","slug":"sub-health-centre-to-be-built-in-kyara-dogi-patti-at-a-cost-of-rs-7944-lakh-rishikesh-news-c-38-1-rks1010-148514-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: दोगी पट्टी के क्यारा में 79.44 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: दोगी पट्टी के क्यारा में 79.44 लाख से बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र
Wed, 04 Nov 2026 06:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Updated Wed, 04 Nov 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया शिलान्यास, क्षेत्र भ्रमण कर ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र की दोगी पट्टी में विकास कार्यों को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत क्यारा में 79.44 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। उक्त उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण लघु सिंचाई खंड टिहरी की ओर से 15वें वित्त योजना वर्ष 2026-27 के तहत किया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने क्यारा (अनेथा), जमोला, कोटर, भांगला और कखूर ग्राम पंचायतों और साईं मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याएं और विकास कार्यों से जुड़ी अपेक्षाएं मंत्री के सामने रखीं। मंत्री उनियाल ने कहा कि जनसेवा के साथ नरेंद्रनगर विधानसभा को विकास कार्यों में अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। इस दौरान नरेंद्रनगर ब्लॉक प्रमुख दीक्षा राणा, ज्येष्ठ प्रमुख गीता दवाण और पूर्व प्रमुख राजेंद्र भंडारी ने भी ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कहा कि जनसहयोग से ही क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य क्यारा केवल सिंह पुंडीर, ग्राम प्रधान रीना देवी, भाजपा मंडल प्रभारी अर्जुन दवाण, मंडल अध्यक्ष रमेश पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य हुकम सिंह भंडारी, ज्योत बर्थवाल, हरि सिंह रावत, विजेंद्र सिंह, राकेश कुलियाल, रेनू पंवार, मंजू देवी आदि मौजूद रहे।