{"_id":"683f003c0767f27e4e05e32d","slug":"students-were-given-training-in-drama-dance-rishikesh-news-c-38-1-sdrn1027-127972-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: छात्राओं को दिया नाटक, नृत्य कला, शास्त्रीय संगीत और योगासन का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: छात्राओं को दिया नाटक, नृत्य कला, शास्त्रीय संगीत और योगासन का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में संचालित विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में छात्र-छात्राओं को शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही खेल के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में छात्राओं को नाटक, नृत्य कला, शास्त्रीय संगीत और योगासन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
मंगलवार को पुष्पा वडेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला मेंं आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय बडोनी, वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र किशोर गौड़ ने शिविर का उद्घाटन किया। कैंप के प्रतिभागी छात्रों ने योग नगरी रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। द्वितीय सत्र में छात्रों की क्राफ्ट प्रतियोगिता कराई गई। तृतीय सत्र में छात्रों को राजकीय इंटर कॉलेज तपोवन के विज्ञान विषय के प्रवक्ता रामाश्रय ने विज्ञान के चमत्कार और आओ करके सीखें विषय पर जानकारी दी। चतुर्थ सत्र में छात्रों को शतरंज, बैडमिंटन, खो-खो, कबड्डी खेल खिलाए गए। पंचम सत्र में छात्रों को संगीत और कला की जानकारी दी गई। इस मौके पर नवनीश शर्मा, आशीष चौहान, बिशन सिंह नेगी, नरेश पुंडीर, जयेंद्र प्रसाद चमोली, विपिन डोभाल, कीर्ति दत्त नौटियाल आदि उपस्थित रहे।
रेलवे रोड स्थित श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित समर कैंप के चौथे दिन छात्राओं को सृजनात्मक शिक्षक समूह और संपूर्ण शिक्षा एनजीओ के माध्यम से नाटक का अभ्यास, नृत्य कला, शास्त्रीय संगीत, योगासन आदि का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. रोहिणी चंद्रशेखर ने बालिकाओं को बढ़ती हुई उम्र के साथ शारीरिक परिवर्तन और विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्या के समाधान और स्वच्छता की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, अलख नारायण दुबे, राम सुरेश सिंह, डाॅ. रामगोपाल गंगवार, आलोक गौतम, जय राम कुशवाह आदि शामिल रहे।