फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students prepared plans on science technology

छात्रों ने विज्ञान प्रौद्योगिकी पर तैयार कीं योजनाएं

Tue, 03 Dec 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Students prepared plans on science technology
डोईवाला में 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम में बोलते विस अध्यक्ष। - फोटो : RISHIKESH
विकासखंड डोईवाला की ओर से 27वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर योजनाएं तैयार कीं। विज्ञान कांग्रेस में 30 विद्यालयों के 60 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सोमवार को डोईवाला स्थित श्री हरज्ञानचंद सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में पारितंत्र एवं पारितंत्र की व्यवस्था, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अवशिष्ट से धन उपार्जन, समाज संस्कृति, आजीविका, पारंपरिक ज्ञान विषयों पर छात्र-छात्राओं ने योजनाएं तैयार कीं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से किसी भी कार्य को अधिक प्रभावी और आसान बनाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह अपनी वैज्ञानिक सोच का उपयोग अपने दैनिक जीवन में भी करें। खंड शिक्षा अधिकारी उमा पंवार ने कहा कि स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं।
विज्ञापन

जिला समन्वयक एसपी पांथरी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता चार दिसंबर को देहरादून में आयोजित की जाएगी, जिसमें ब्लॉक के चयनित प्रतिभागी शामिल होंगे। इस अवसर पर रोशनलाल अग्रवाल, ईश्वरचंद अग्रवाल, विक्रम नेगी, प्रधानाचार्य महेश गुप्ता, ब्लॉक समन्वयक कर्णपाल बिष्ट, प्रधानाचार्य बड़कोट केएस सजवाण, प्रधानाचार्य रायवाला एके थपलियाल, संपूर्णानंद थपलियाल, अर्जुन पंवार, रामबाला, जीसी नवानी, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed