फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students gave the message of world peace through posters

Rishikesh News: छात्रों ने पोस्टर के माध्यम से दिया विश्व शांति का संदेश

Fri, 27 Oct 2023 12:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students gave the message of world peace through posters
लायंस क्लब यमुना वैली विकासनगर की ओर एनफील्ड स्कूल में नस्लभेद का अंत और विश्व शांति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विश्व शांति का संदेश दिया। छात्रों की पेंटिंग को खूब सराहा गया। प्रतियोगिता में 45 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। पांच सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाले छात्र पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुज कौशिक ने की। डॉ. एनपी राणा ने छात्रों को विश्व शांति का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि विश्व के किसी भी देश में अस्थिरता विश्व शांति के लिए घातक है। मानवता के लिए विश्व शांति जरूरी है। अध्यक्ष यमन चौधरी ने नस्लभेद को विश्व शांति का सबसे बड़ा दुश्मन बताया। प्रतियोगिता के आयोजन पर प्रधानाचार्या ओपी चुग ने क्लब के पदाधिकारियों का आभार जताया। संचालन सचिव अभिनव अग्रवाल ने किया। इस मौके पर दिनेश जयसवाल, विनय कपिल, हेमचंद्र सकलानी, नितिन पिपलानी, पंकज गौड़, कमल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed