फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Students celebrated the festival of Vasant Panchami

छात्र-छात्राओं ने मनाया वसंत पंचमी का पर्व

Thu, 30 Jan 2020 12:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Students celebrated the festival of Vasant Panchami
श्यामपुर स्थित डीएसबी स्कूल में बसंत पंचमी पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे। - फोटो : RISHIKESH
संत मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी में वंसत पंचमी का पर्व बड़ी श्रद्घा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने पतंगबाजी भी की।
विज्ञापन

बुधवार को मालवीय नगर स्थित विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं ने वसंती पंचमी पर्व मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक अमित कुुमार जायसवाल ने कहा कि पतंगबाजी हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। पुुराने समय में पतंबाजी लोगों के लिए मनोरंजन का हिस्सा माना जाता था। वर्तमान में समय के साथ ही हमारे मनोरंजन के तरीके बदल गए हैं। हमें अपने तीज-त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी अपनी विरासत से जुड़ी रह सकेगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना जायसवाल ने छात्रों को शरद ऋतु जाने और वसंत ऋतु आने की बधाई दी। इस अवसर पर सुमन भट्ट, प्रियंका सिंह, बसुधा, सौम्या, कोमल, मीनाक्षी, शिल्पा, गीता यादव, सुबोधनी, प्रियंका, पूजा, राधा, सुमन नेगी, संगीता आदि मौजूद थे।

छात्रों ने उड़ाई रंगबिरंगी पतंगें
ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल प्रांगण को रंग-बिरंगी पतंगों व फूलों से सजाया गया। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के बाद बच्चों ने सुंदर भजन व श्लोक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल शिव सहगल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed