{"_id":"56e477b04f1c1bf27a8b456d","slug":"student-statue-from-fire-blight","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतले की आग से झुलसा छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतले की आग से झुलसा छात्र नेता
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Sun, 13 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्तमंत्री और शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते समय भड़की आग की चपेट में आने से संस्कृत विश्वविद्यालय का एक छात्र नेता बुरी तरह झुलस गया। घटना से प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया। आग बुझाते समय एक अन्य छात्र नेता के हाथ भी जल गए। आननफानन में झुलसे छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोरोनेशन अस्पताल दून रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छात्र कैलास गेट, मुनिकीरेती में क्रांति चौक पर एकत्रित हुए। यहां राज्य के वित्तमंत्री और शिक्षामंत्री पर बजट में संस्कृत की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने की तैयारी के दौरान पुतले पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर जैसे माचिस की जलती तीली दिखाई अचानक आग भड़क गई। अफरातफरी में प्रदर्शनकारी भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
लेकिन आग की लपटों ने छात्रसंघ संयुक्त सचिव अभिषेक शर्मा (22) पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी विकासनगर, देहरादून के कपड़े छू लिए। प्रदर्शनकारियों ने जब तक आग बुझाई छात्र नेता बुरी तरह झुलस गया। आग बुझाते समय संस्कृत छात्र सेवा समिति अध्यक्ष सूरज बिजल्वाण का हाथ जल गया। झुलसी अवस्था में संयुक्त सचिव को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। आपातकालीन मेडिकल ऑफिसर डॉ. कुश एरन ने बताया कि छात्र 20 प्रतिशत जला है।
विज्ञापन