फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Street and Ward Signboards in Disrepair Due to Municipal Corporation's Neglect

Rishikesh News: नगर निगम की अनदेखी से गली-वार्ड के संकेतक बोर्ड बदहाल

Thu, 13 Aug 2026 06:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 13 Aug 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Street and Ward Signboards in Disrepair Due to Municipal Corporation's Neglect
- मालवीय मार्ग समेत कई इलाकों में बोर्ड क्षतिग्रस्त या गायब, स्थानीय लोगों को गलियों की पहचान में परेशानी
विज्ञापन

- स्थानीय लोगों ने सर्वे कर क्षतिग्रस्त व गायब बोर्ड दोबारा लगाने की मांग की
पड़ताल
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नगर निगम ने पहचान के लिए लगाए थे बोर्ड, रखरखाव के अभाव में बदहाल हुई व्यवस्था
ऋषिकेश। नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर की गलियों की पहचान के लिए लगाए गए वार्ड और गली नंबर के संकेतक बोर्ड बदहाल स्थिति में हैं। कई बोर्ड नाली किनारे और झाड़ियों में पड़े हैं जबकि कुछ क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर गिर चुके हैं। कई बोर्ड गायब भी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बोर्ड चोरी होने के बाद कबाड़ियों तक पहुंच चुके हैं।
नगर निगम ने पूर्व में विभिन्न गलियों के प्रवेश स्थान पर ये बोर्ड लगाए थे ताकि स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने वालों को भी वार्ड और गली की पहचान आसानी से हो सके। ये बोर्ड डाक वितरण, आपातकालीन सेवाओं और अन्य जरूरी कार्यों में भी उपयोगी थे। मालवीय मार्ग, भैरव कॉलोनी, चंद्रेश्वर नगर, शांति नगर, बनखंडी, गंगा नगर और मायाकुंड समेत कई क्षेत्रों में बोर्ड या तो गिर चुके हैं या चोरी हो गए हैं। इससे लोगों को गलियों की पहचान में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से सभी बोर्डों का सर्वे कराने, क्षतिग्रस्त व गायब बोर्डों की सूची तैयार कर उन्हें दोबारा लगाने की मांग की है। साथ ही सड़क, सीवर या अन्य निर्माण कार्यों के दौरान हटाए गए बोर्डों को काम पूरा होने के बाद उसी स्थान पर लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सीवर लाइन के काम में गिरे बोर्ड, दोबारा लगाने की नहीं हुई पहल
गंगा नगर निवासी काव्यांश ने बताया कि जल संस्थान की ओर से सीवर लाइन डालने के दौरान सड़क की खोदाई से कई गली व वार्ड नंबर के बोर्ड गिर गए थे। कर्मचारियों ने इन्हें सड़क किनारे रख दिया, लेकिन काम पूरा होने के बाद दोबारा नहीं लगाया। बोर्ड गायब या बदहाल होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहरी लोगों को भी गलियों की पहचान में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
क्षतिग्रस्त संकेतक बोर्ड हटवाकर नए बोर्ड लगाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में नए बोर्ड लगवाने का टेंडर हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।- शंभू पासवान, मेयर, ऋषिकेश।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed