फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Sridev Suman University will conduct joint entrance

Rishikesh News: श्रीदेव सुमन विवि कराएगा बीएड के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा

Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Sridev Suman University will conduct joint entrance

विज्ञापन
प्रदेश में एक परीक्षा, एक प्रवेश, एक परिणाम योजना के तहत बीएड की प्रवेश परीक्षा कराए जाने की जिम्मेदारी श्रीदेव सुमन विवि को मिली है। श्रीदेव सुमन विवि प्रदेश के तीन विश्वविद्यालयों में संचालित होने वाले बीएड पाठ्यक्रम के लिए जल्द प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। पहले सभी विवि अलग-अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित कराते थे।



प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के लिए प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी कुमाऊं विवि को मिली है। प्रदेश में पांच राज्य विवि हैं। जिनमें से सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा, कुमाऊं विवि नैनीताल और श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल में बीएड पाठ्यक्रम संचालित हैं। पहले सभी विवि अपने यहां संचालित बीएड पाठ्यक्रम के लिए अलग-अलग प्रवेश परीक्षा करते थे। लेकिन अब तीनों विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त रूप से एक ही प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा के लिए उच्च शिक्षा के सरकारी पोर्टल समर्थ पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। तीनों विश्वविद्यालयों की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी शासन ने श्रीदेव सुमन विवि को सौंपी है। विवि के कुलसचिव केआर भट्ट ने बताया कि प्रवेश परीक्षा केंद्रों के निर्धारण व पैटर्न आदि के निर्धारण के लिए जल्द बैठक की जाएगी। कुलसचिव भट्ट ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। भट्ट ने बताया कि प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में प्री-पीएचडी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी कुमाऊं विवि नैनीताल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------

उत्तराखंड में हैं पांच राज्य विवि



उत्तराखंड में पांच राज्य विश्वविद्यालय संचालित होते हैं। जिनमें दून विवि, उत्तराखंड मुक्त विवि, श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल टिहरी, सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा, कुमाऊं विवि नैनीताल शामिल हैं। दून विवि में बीएड पाठ्यक्रम संचालित नहीं होता है।


----------



एक परीक्षा, एक प्रवेश, एक परिणाम के तहत शासन ने यह निर्णय लिया है। तीनों विश्वविद्यालयों की संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा की जिम्मेदारी श्रीदेव सुमन विवि को मिली है। एक सप्ताह के भीतर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। - केआर भट्ट, कुलसचिव श्रीदेव सुमन विवि बादशाहीथौल टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed