फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Special Pledge Campaign to Continue Until October 18

Rishikesh News: 18 अक्तूबर तक चलेगा विशेष शपथ अभियान

Thu, 08 Oct 2026 06:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Thu, 08 Oct 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Special Pledge Campaign to Continue Until October 18
ऋषिकेश। नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ चल रहे विशेष शपथ अभियान की अवधि बढ़ाकर 18 अक्तूबर 2026 कर दी गई है। जिले के शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निकायों, होटल, होम स्टे, हॉस्टल और खेल संस्थानों में लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और हॉस्टलों के छात्र-छात्राओं को अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों, स्थानीय नागरिकों और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। ऑनलाइन शपथ के लिए क्यूआर कोड और विभागीय पोर्टल की सुविधा उपलब्ध है। शपथ के बाद ई-सर्टिफिकेट डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। डीएम ने 18 अक्टूबर तक अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने और कार्यक्रमों की तस्वीरें व प्रमाण-पत्र समाज कल्याण विभाग को भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed