फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Someone should learn from PWD Srinagar Garhwal how the bridges built over rivers are maintained.

Rishikesh News: बैली ब्रिज की मरम्मत के बजाय लोनिवि ने रख दिए पत्थर

Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Someone should learn from PWD Srinagar Garhwal how the bridges built over rivers are maintained.
Iकौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग पर नयार नदी में बना है बैली ब्रिजI
विज्ञापन


नदियों के ऊपर बने पुलों का रखरखाव कैसे किया जाता है यह कोई लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल से सीखे। पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक में बागी गांव के पास नयार नदी में बने बैली ब्रिज का रखरखाव न होने से ब्रिज का प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त होने लगा है। वहीं विभागीय इंजीनियर बैली ब्रिज की सुरक्षा को लेकर बेखबर हैं। बैली ब्रिज की मरम्मत के बजाय लोनिवि ने गड्ढों को ढकने के लिए पत्थर रख दिए हैं।



कौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग के निर्माण के दौरान लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल की ओर से बागी गांव के नजदीक नयार नदी के ऊपर बैली ब्रिज का निर्माण किया था। इस बैली ब्रिज की लंबाई करीब 45 मीटर है। इस पुल के ऊपर क्षमता से अधिक भारी वाहनों के गुजरने से ब्रिज का प्लेटफार्म टूटने लग गया है। बैली ब्रिज के प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त होने से करीब तीन से चार फीट तक गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन


Iग्राम प्रधान किनसुर दीपचंद ने बताया कि क्षतिग्रस्त बैली ब्रिज की मरम्मत करने के लिए लोनिवि श्रीनगर गढ़वाल के अधिकारियों को काफी समय पूर्व सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब गड्ढ़ों को ढकने के लिए पत्थर रखे हुए हैं। प्लेटफार्म के सरिये भी दिखने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

I
I

Iकौडियाला ब्यासघाट मोटरमार्ग पर नयार नदी में बने बैली ब्रिज के प्लेटफार्म के क्षतिग्रस्त होने की सूचना संज्ञान में है। जल्द ही बैली ब्रिज की मरम्मत कराई जाएगी। -किशोर कुमार, ईई लोनिवि श्रीनगर गढ़वालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed